Jamshedpur: जमशेदपुर में आवारा पशुओं पर शुरू होगा अभियान, प्रशासन ने बनाई विशेष टीम

जमशेदपुर:  शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या को लेकर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड और पंचायत प्रतिनिधियों ने आज भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण से मुलाकात की। बातचीत का नेतृत्व झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य ने किया।

बैठक में प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों और मोहल्लों में आवारा कुत्तों, सांडों और अन्य मवेशियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
इनकी वजह से
– सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है,
– जंगली सांडों के हमले में कई महिलाएँ घायल हुई हैं,
– कुछ मामलों में मौतें भी हुई हैं,
– आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएँ भी लगातार बढ़ रही हैं।

 

समस्या सुनने के बाद डॉ. ज्योतिंद्र नारायण ने कहा कि मंगलवार से शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए 10 सदस्यीय विशेष टीम बनाई गई है।
डॉ. नारायण के अनुसार:
– बेहोश कर पकड़े गए सांडों को गौशाला भेजा जाएगा,
– आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी,
– कुछ डॉक्टरों के अस्वस्थ होने से देरी हुई थी, लेकिन अब नए डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एमएनएसी, जेएनएसी और जुगसलाई नगर पालिका का सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त से निर्देश मिलने पर पंचायत क्षेत्रों में भी अभियान शुरू होगा।

बैठक में संस्था की महासचिव शशि आचार्या, जिला अध्यक्ष रविंद्र कौर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, स्थानीय मुखिया धर्मदास माडी, उप-मुखिया राजू पात्रो सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला-खरसावां में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1000 लीटर से अधिक शराब जब्त

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time