Chaibasa: चाईबासा में कड़ाके की ठंड, प्रशासन की लापरवाही से लोग बेहाल

गुवा:  गुवा और बड़ाजामदा क्षेत्र में इस समय कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से अलाव और गर्म कपड़ों जैसी जरूरी व्यवस्थाओं में अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।

रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के साथ-साथ कुहासा भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, जिससे आसपास की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही हैं।

 

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा और सारंडा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रफुल्लो महाकुड़ ने कई बार लिखित रूप से नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक को क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया।

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि हर साल प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार यह पूरी तरह अनदेखी हो रही है। ग्रामीण, मजदूर और राहगीर रात के समय गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र राहत की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time