Jamshedpur: बागबेड़ा में ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ, राजकुमार सिंह ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर:  बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर–4 पर ग्लैमर एवेन्यू ग्रैंड ब्यूटी पार्लर का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। फीता काटकर यह शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में पार्लर की संचालिका किरण देवी और स्थानीय मुखिया उमा मुंडा सहित उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर किरण देवी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। यह पार्लर न केवल एक नए व्यवसाय की शुरुआत को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई राह भी खोलता है।

जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा और पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक और सुव्यवस्थित ब्यूटी पार्लर की शुरुआत महिलाओं के जीवन को आसान बनाएगी। अब उन्हें सौंदर्य सेवाओं के लिए दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों बचेंगे। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को स्थानीय अवसर देते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देते हैं।

संचालिका किरण देवी ने बताया कि पार्लर में शादी-विवाह, त्यौहार, पारिवारिक समारोह और अन्य अवसरों के लिए मेकअप, हेयर स्टाइलिंग सहित सभी आधुनिक सौंदर्य सेवाएं कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण और पंचायत क्षेत्र की महिलाएं भी शहरी सुविधाओं का अनुभव ले सकें।

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि के. डी. मुंडा, समाजसेवी अंकित, संजीव, बिट्टू, सुधा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time