जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में नागरिक सुविधा में योगदान देने वाली टाटा स्टील की अनुसंगिक इकाई टाटा स्टील युआईएसएल के मैंनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का रविवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे और टाटा ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे।
रविवार दोपहर को वे अपने आवास में थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी और उनके नाक से खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया, जहां प्रारंभिक जाँच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ऋतुराज सिन्हा के निधन की खबर मिलते ही टाटा ग्रुप और पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। टाटा ग्रुप के कई वरिष्ठ अधिकारी, जिले के सांसद और अन्य गणमान्यजन अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
जिले के सांसद विद्धूत वरण महतो ने कहा कि ऋतुराज सिन्हा एक मृदुभाषी और समर्पित व्यक्ति थे। वे हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते थे और जमशेदपुर को स्वच्छता रैंकिंग में ऊंचाई तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके जाने की खबर अत्यंत दुखद है और उनकी कमी शहर को हमेशा खलेगी।
There is no ads to display, Please add some



















































