Saraikela: सरस्वती शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम, महिलाओं की भूमिका पर जोर

सरायकेला:  भारतीय नारी शक्ति, उनकी प्रेरणा और लोक कल्याणकारी भूमिका को सम्मानित करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, शांतिकुंज में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी छूटनी महतो, और मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर वार्ड पार्षद एवं समाजसेवी कविता परमार उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंचासिन अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का परिचय और कार्यक्रम का प्रस्तावना प्रस्तुत किया गया।

मुख्य वक्ता कविता परमार ने कुटुंब प्रबोधन की भारतीय दृष्टि पर अपने विचार साझा किए। उनका कहना था कि सुखी और स्वस्थ परिवार ही शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज की कुंजी है। यह गतिविधि परिवारों को सांस्कृतिक, पारंपरिक और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है और परिवारों को साथ बैठकर चर्चा करने के लिए प्रेरित करती है।

मुख्य वक्ता शालिनी दीदी ने महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, कृषि और शासन सहित कई क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं, जिससे मजबूत और विकसित भारत बनाने में मदद मिल रही है।

इस अवसर पर विशिष्ट माताओं को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि छूटनी महतो ने अपने वक्तव्य में कहा कि जीवन में संघर्ष का महत्व बहुत बड़ा है। उन्होंने बताया कि अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना करते हुए उन्होंने पद्मश्री सम्मान तक का सफर तय किया। उनका संदेश था कि स्वयं पर भरोसा रखें और कर्त्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहें, मार्ग अपने आप प्रशस्त हो जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में आशा दीदी ने आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा , जमशेदपुर विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, सह विभाग प्रमुख बिरेन टुडू, बागबेड़ा शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रंजय, साथ ही आसपास के महाली मुरूप, बुरूडीह और बड़ाबंबो के प्रधानाचार्य, और कई माताएं व दीदी जी उपस्थित रहीं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: शादी में गए परिवार के घर चोरी, चार गिरफ्तार – जेवर बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन 

जमशेदपुर : हावड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

बहरागोड़ा : पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time