पावर स्टार पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई:  भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को बिग बॉस 19वें सीजन के ग्रैंड फिनाले से पहले धमकी मिली है। फोन पर कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़कर पेश किया और पवन को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने सलमान खान के साथ मंच शेयर किया तो उनके करियर को गंभीर नुकसान होगा। धमकी में रंगदारी की मांग भी की गई है, हालांकि रकम की जानकारी अभी नहीं है।

घटना के तुरंत बाद पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी। मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उनके कार्यक्रम और मूवमेंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पवन सिंह को अब वाई प्लस (Y+) कैटेगरी सुरक्षा दी गई है। इसमें कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जिनमें 2-4 कमांडो, पुलिस कर्मी और 2 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) शामिल हैं। यह सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है, जिनकी जान को गंभीर खतरा होता है।

सुरक्षा टीम पवन के हर कार्यक्रम और मूवमेंट के दौरान उनके साथ रहती है। इसके पहले सितंबर में उन्हें महाराष्ट्र में धमकी मिली थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों का इतिहास लंबा है। साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान के जोधपुर में काले हिरण के शिकार का मामला आया था। बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है और इसे मारना उनकी धार्मिक आस्था का अपमान माना गया। इसके बाद से लॉरेंस गैंग ने सलमान को कई बार धमकियां दी हैं।

14 अप्रैल 2024 को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 7.6 बोर की बंदूक से चार राउंड फायरिंग की गई थी। सुरक्षा के चलते उनके अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई और हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से वाई+ कैटेगरी सुरक्षा मिली हुई है।

सलमान की गाड़ी के आगे-पीछे हमेशा एस्कॉर्ट वाहन रहते हैं और उनकी गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। सलमान ने मीडिया से कहा था कि इतनी सुरक्षा के बावजूद उनका भरोसा भगवान पर है और वे अपने कार्य और जीवन में सतर्क रहते हैं।

बिग बॉस 19वें सीजन का ग्रैंड फिनाले आज रविवार, मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आयोजित होगा। पवन सिंह इस फिनाले में सलमान खान के साथ मंच साझा करने वाले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने उनके और सलमान दोनों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

    गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

    Spread the love

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time