बहरागोड़ा: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने JSLPS से जुड़ी 33 सखी मंडलों की दीदियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना है। विधायक समीर मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं अब सिर्फ गृहिणी नहीं, बल्कि परिवार की आय में सक्रिय भागीदार भी बन सकती हैं।
कार्यक्रम में BDO केशव भारती, CO राजाराम सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
सिलाई मशीनें पाकर दीदियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि अब वे स्थानीय बाजार में अपनी कारीगरी बेचकर परिवार का सहारा बन सकेंगी। इस मौके पर महिलाओं में आत्मविश्वास और उत्साह साफ देखा गया।
इसे भी पढ़ें :
Jharkhand: शीतलहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे – अलर्ट जारी
There is no ads to display, Please add some


















































