Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में CM हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में पेश, मिली जमानत

रांची:  जमीन घोटाला मामले में ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ महाधिवक्ता राजीव रंजन भी मौजूद रहे। अदालत में सीएम की ओर से दो 7-7 हजार रुपये के बेल बॉन्ड जमा किए गए, जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।

सुनवाई से पहले कोर्ट परिसर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही सीएम को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ा।

ईडी ने शिकायत में कहा कि जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को 10 समन जारी किए गए, लेकिन वे केवल दो बार ही ईडी के सामने उपस्थित हुए। इसे समन की अवहेलना माना गया।

इसके बाद सीजेएम कोर्ट ने संज्ञान लेकर उन्हें पेश होने का आदेश दिया, लेकिन कई तिथियों पर सीएम उपस्थित नहीं हुए। बाद में मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया।

सीएम ने एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह किया था, जिसे कोर्ट ने नकार दिया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
हाईकोर्ट ने हर हाल में कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि समन की अवहेलना होने पर भी अदालत की कार्यवाही प्रभावित नहीं हो सकती। मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर 2025 को होगी।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव बनाए गए लव कुमार निराला, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    जमशेदपुर : बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं झारखंड प्रदेश सचिव सुनील शर्मा तथा संगठन प्रभारी मुख्य रूप…

    Spread the love

    Jhargram : झाड़ग्राम, पुरूलिया व बांकुड़ा में बालू मूल्य निर्धारण की मांग, जंगल महल स्वराज मोर्चा ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर कार्रवाई की मांग की

    झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में बालू की कीमतों को लेकर उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने पश्चिम बंगाल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time