Baharagora : भूतिया पंचायत में सोलर जलमीनार छह महीने से खराब, पेयजल समस्या

बहरागोड़ाः भूतिया पंचायत अंतर्गत भूतिया पंचायत भवन के पास गांव में स्थित सोलर जलमीनार लगभग छः महीना से भी अधिक समय से बंद पड़ा हुआ है. जिस कारण अनुमानित 80 परिवारों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों नितेश मुर्मू, डालू मुर्मू, प्रदीप मुर्मू, बाजु दास, प्रदीप दास, नानू मुर्मू, अभिजीत मंडल आदि ने बताया कि लगभग दो साल पहले उक्त जलमीनार का निर्माण हुआ था.

संबंधित विभाग से मरम्मत की मांग

कई माह तक सुचारू रूप से पानी मिला. उसके पश्चात धीरे-धीरे यह जलमीनार खराब हो गयी. कई बार संबंधित विभाग से मरम्मत की मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई. मुखिया बिधान मांडी ने बताया कि संवेदक को सोलर जलमीनार मरम्मत करने की बात कही. अगर जल्द से जल्द मरम्मत नहीं कराता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढे़ं : jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा ने गुरु तेग बहादुर की शहादत को सरकारी स्तर पर मनाने की मांग मुख्यमंत्री से की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी द्वारा एनईपी 2020 के तहत कौशल विकास पर सेमिनार का आयोजन

    जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर द्वारा 2026 सत्र के एनईपी सारथियों के अंतर्गत सितंबर माह की गतिविधि के रूप में एनईपी 2020 के अनुसार कौशल विकास कार्यक्रम पर एक…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time