Jharkhand: सरकार और SBI के बीच MoU, बीमा, सुरक्षा और सम्मान – सरकार ने कर्मचारियों को दी तीनहरी सौगात

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखंड सरकार के वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच राज्य कर्मियों के सैलरी पैकेज से संबंधित एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस MoUके तहत SBI में वेतन खाता रखने वाले सभी सरकारी कर्मियों को कई विशेष सुविधाएं मुफ्त में प्रदान की जाएंगी.

एमओयू से सरकारी कर्मियों को मिलेगा व्यापक बीमा सुरक्षा कवच

समझौते के तहत SBI में वेतन खाता रखने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा.

इस अवसर पर वित्त विभाग की विशेष सचिव राजेश्वरी बी और SBI के उप महाप्रबंधक देवेश मित्तल ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. समारोह में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल और एसबीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री ने कहा – सरकारी कर्मियों की सुरक्षा हेतु उठाया गया ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस पहल को एक नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि सरकार सभी श्रेणी के कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है. इस बीमा योजना के तहत सेवा काल में दुर्घटना में मृत्यु होने पर कर्मी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

“सरकार की दूरदर्शिता और संवेदनशीलता का परिचायक है यह MoU”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मियों को कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है. ऐसे में यह बीमा सुरक्षा उन्हें आत्मिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा. उन्होंने इस समझौते को सरकार की दूरदर्शी सोच और मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण बताया.

SBI जैसे संस्थानों का सहयोग प्रशंसनीय

मुख्यमंत्री ने झारखंड जैसे विकासशील राज्य में SBI जैसी अग्रणी संस्था के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी और निजी संस्थानों के संयुक्त प्रयास से ही राज्य के कर्मचारियों का कल्याण संभव है.

सरकारी कर्मियों से अपेक्षा – करें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन

मुख्यमंत्री ने कर्मियों से अपील की कि वे राज्यहित में अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें. राज्य के विकास में उनकी भूमिका निर्णायक होती है. नीति निर्माण से लेकर योजनाओं के कार्यान्वयन तक, कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है.

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand Breaking: मंत्री हफीजुल हसन के शरीयत वाले बयान ने लिया उग्र रूप, आक्रोश मार्च – हाथ में संविधान लिए राजभवन पहुंचे भाजपा नेता

Spread the love

Related Posts

Jhargram : विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल क्षेत्र के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं और स्मारक स्थापित करने की मांग 

झाड़ग्राम :  स्वराज मोर्चा (JSM) के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव को ईमेल के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल…

Spread the love

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time