Bihar News: चुनाव आयोग कार्यालय में मची अफरा-तफरी, सर्वर रूम समेत कई उपकरण जलकर खाक

पटना: गुरुवार सुबह पटना स्थित बिहार निर्वाचन आयोग के कार्यालय में अचानक आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया.

सर्वर रूम समेत कई उपकरण जलकर खाक
अग्निकांड में कार्यालय का सर्वर सेट पूरी तरह जल गया. यह सर्वर चुनावी मतदान स्थलों की निगरानी के लिए बनाए गए कॉन्फ्रेंस हॉल में स्थापित था. घटना में तीन एयर कंडीशनर, नौ पंखे और कई कुर्सियां भी आग की चपेट में आ गईं.

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण
आग लगने की वजह एसी में हुए शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. चूंकि कॉन्फ्रेंस हॉल बंद था, इसलिए आग बुझाने में दमकलकर्मियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा. दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. कुल पांच दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

कोई जनहानि नहीं, लेकिन सुरक्षा पर उठे सवाल
सौभाग्य से घटना में किसी की जान नहीं गई. हालांकि, इस घटना ने चुनाव आयोग कार्यालय की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें : bihar election : 15 मई को बिहार आएंगे राहुल गांधी, देखेंगे फिल्म ‘फुले’

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में लगातार हो रही बारिश के कारण नीची पुलिया डूबी, यातायात बाधित

    बहरागोड़ा : लगातार हो रही बारिश के कारण बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत में पांचबड़िया से घासपदा मार्ग पर स्थित नीची पुलिया के ऊपर चार फीट पानी बहने से ताड़ूया,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time