जमशेदपुर: कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सेना पर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को मानगो डिमना चौक पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया. यह कार्यक्रम मानगो प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसकी अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह एवं मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सिंह ने की.
“सेना के अपमान को नहीं सहेंगे” – ओम प्रकाश सिंह
कार्यक्रम में बोलते हुए ओम प्रकाश सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कथित राष्ट्रवादी भाजपा के नेता लगातार सेना का अपमान कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी के बाद अब उपमुख्यमंत्री का बयान पूरी सेना का घोर अपमान है.
उन्होंने कहा, “अगर भाजपा वाकई राष्ट्रवादी होती, तो जगदीश देवड़ा को पार्टी और पद दोनों से हटाया जाता. लेकिन भाजपा नेताओं को बचाने में जुटी है. यह देश की सेना और आम नागरिकों के लिए अपमानजनक संदेश है.”
विरोध में उमड़े कार्यकर्ता
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही. इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में अखिलेश सिंह, राकेश दास, गोपाल यादव, संजय शर्मा, मोहन सिंह, दशरथ राय, कंचन कुमारी, पिंकी महतो, बोजोहोरी महतो, पिंटू महतो, जामिनी महतो, आनंद महतो, और अनूप मिश्रा सहित अन्य शामिल रहे.
अन्य उपस्थित कार्यकर्ता:
आयुन गौड़, पवन बिहारी ओझा, पीयूष गुप्ता, अनिल सिंह, जीवन सिंह देव, प्रभाकर साहू, दिनेश लोहरा, उमा देवी, नौशाद आलम, जीतेंद्र गुप्ता, जयदेव शर्मा, सन्नी भाई, शिशु गोप, प्रकाश मुखर्जी, अब्दुल सलीम खान.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दिनदहाड़े पूर्व सैनिक की पत्नी से झपटमारी, चलती गाड़ी से दिया वारदात को अंजाम
There is no ads to display, Please add some



















































