Chaibasa: चाईबासा में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना से राहत, कैंसर पीड़ितों को मिला आर्थिक सहारा

चाईबासा: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत चाईबासा में सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में असाध्य रोग समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा ने की। इस दौरान कैंसर से पीड़ित दो मरीजों के कागजातों की जांच कर आर्थिक सहायता हेतु स्वीकृति दी गई।

दो कैंसर मरीजों को मिली सहायता राशि
खुटपानी प्रखंड अंतर्गत भोया गांव निवासी श्रीकांत इचागुटु (54) — किडनी के कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज मैहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, जमशेदपुर में चल रहा है। उन्हें ₹4.67 लाख की राशि स्वीकृत की गई।

झींकपानी प्रखंड अंतर्गत माटागुटु गांव निवासी सीदीयू खंडाइत (51) — मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल, आदित्यपुर में जारी है। उनके लिए ₹5 लाख की स्वीकृति दी गई।

अब तक 13 मरीजों को मिला लाभ
मंत्री सह चाईबासा विधायक  दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता राजा राम गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 13 मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत कुल ₹45.48 लाख की राशि उनके इलाज के लिए प्रदान की जा चुकी है।

राजा राम गुप्ता ने कहा कि इस योजना का अधिकतम लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए प्रचार-प्रसार को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण आज भी योजना की जानकारी के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते हैं, जिसे दूर करना आवश्यक है। बैठक में डॉ. बारियल मार्डी, डॉ. पॉलिना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। बैठक में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के त्वरित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: चाईबासा में इप्टा का रंगमंचीय उद्घोष, दिखाई आम आदमी की पीड़ा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के श्रमिक का विशाखापट्टनम में निधन, Ex-MLA  व CM की पहल पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधनवोनी गांव के 27 वर्षीय श्रमिक गोविंद मुंडा का विशाखापट्टनम में आकस्मिक निधन हो गया, जहाँ वह अपने भाइयों के साथ…

Spread the love

Gua : कंतोड़िया गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र के आदिवासी बहुल कंतोड़िया गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time