Jamshedpur: क्या उलीडीह की जमीनी समस्याओं का होगा समाधान? JDU का अभियान बना जनआवाज़

जमशेदपुर: जनता दल (यू) की उलीडीह थाना समिति ने अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय समस्याओं की पहचान और समाधान हेतु एक व्यापक संपर्क अभियान चलाया. इस अभियान में जवाहरनगर रोड नंबर 4 व 6, रामकृष्ण कॉलोनी समेत कई मोहल्लों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया गया. दल के सदस्यों ने क्षेत्र में सड़क, नाली, नियमित सफाई की कमी, लटकते बिजली के तार, जर्जर विद्युत पोल और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को चिह्नित किया. आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जद (यू) पदाधिकारियों ने उन्हें त्वरित समाधान के लिए रेखांकित किया.

अधिकारियों को मिला अल्टिमेटम
जनता दल (यू) पदाधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर संवाद किया और उन्हें चेताया कि सभी समस्याओं का समाधान तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए. चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई में विलंब हुआ तो संगठन जन आंदोलन का रुख अपनाएगा. अभियान के दौरान जद (यू) के जिला प्रवक्ता आकाश शाह, उलीडीह थाना समिति के महासचिव मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मनोज राय, बिजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी व सागर दत्ता समेत अन्य नेता भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चोरी से मचा हड़कंप, कंपनी गेट से मालवाहक 407 गायब

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time