Deoghar: पुनासी डैम हादसे के घायलों से मिले इंटक नेतागण

 

देवघर: देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी, देवघर नगर इंटक के नगर अध्यक्ष आनंद कुमार राय, देवघर जिला इंटक की महासचिव बबली सिंह एवं इंटक के जिला सचिव सह कार्यालय प्रभारी अभिषेक सिंह ने देवघर सदर अस्पताल जाकर पुनासी डैम हादसे में घायल हुए मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान घायल मजदूरों ने कहा कि निर्माण परियोजनाओं में मजदूरों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

मजदूरों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराया जाए

ठेकेदार और संवेदक केवल अपने काम को पूरा कराने पर ध्यान देते हैं। निर्माण स्थल पर हम मजदूरों को ना तो हेलमेट दिया गया था न दास्ताने और और न ही सुरक्षा जूते। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि पुनासी डैम निर्माण स्थल पर मजदूरों से काम कराने के लिए मजदूरों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके साथ किसी तरह का हादसा न होने पाए। साथ ही सभी घायल मजदूरों को अविलंब 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाए।

इसे भी पढ़ें : Gamharia: श्रीडुंगरी काली मंदिर व हरि मंदिर से दानपेटी तोड़ हजारों की चोरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time