नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि इस सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से व्यवस्थागत भेदभाव किया जा रहा है.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि योग्य उम्मीदवारों को नॉट फाउंड सुटेबल बताकर खारिज किया जा रहा है और यह एक नए तरीके का मनुवाद है
राहुल गांधी का दावा- आरक्षित पदों को रखा जा रहा खाली
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ”नॉट फाउंड सुटेबल’ अब नया मनुवाद है. दलित और पिछड़े वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर अयोग्य ठहराया जा रहा है ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें. बाबा साहेब ने कहा था शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है.’
इसे भी पढ़ें : Deoghar: नए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पदभार संभाला, कहा- श्रावणी मेला का सफल संचालन प्राथमिकता
There is no ads to display, Please add some



















































