Bahragora : बहरागोड़ा में हाथियों ने डाला डेरा, मटिहाना-चाकुलिया सड़क पर रात का सफर हुआ जोखिम भरा

बहरागोड़ा : प्रखंड के भूतिया काजू जंगल में हाथियों के एक बड़े झुंड की मौजूदगी ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। लगभग 12 से अधिक हाथियों का यह दल वर्तमान में घाघरा क्षेत्र के समीप डेरा जमाए हुए है, जो रात होते ही भोजन और पानी की तलाश में मटिहाना-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर उतर आता है। हाथियों के इस मूवमेंट से न केवल राहगीरों में भय व्याप्त है, बल्कि किसानों को अपनी फसलों और घरों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम मुस्तैद है और हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने का निरंतर प्रयास कर रही है। विभाग ने सार्वजनिक चेतावनी जारी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और वन्यजीवों को किसी भी तरह से न उकसाने की सलाह दी है। वहीं, प्रभावित ग्रामीणों ने सरकार से केवल निगरानी के बजाय इस मानव-हाथी संघर्ष का कोई ठोस और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : मानुषमुड़िया में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर मुखिया ने जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Spread the love

Related Posts

Jadugora : शहीद गंगा नारायण सिंह की 236 वीं जयंती पर जल, जंगल व जमीन बचाने का लिया संकल्प

जमीन बचाने के लिए गंगा नारायण सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-कालिकापुर मुख्य सड़क किनारे धामधूम चौक पर   गंगा नारायण सिंह की…

Spread the love

Potka : खड़ियासाईं में वीर गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती मनाई गई, शौर्य-बलिदान को किया याद

पोटका : खड़ियासाईं में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time