Potka : सुख-शांति व समृद्धि की कामना के साथ हाता में अखंड हरिनाम कीर्तन का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

पोटका : हाता में राधा गोविंद अखंड हरि नाम संकीर्तन समिति द्वारा भव्य हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार, साहित्यकार सुनील कुमार दे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संकीर्तन के दौरान भक्तों ने भगवान के नाम का गुणगान करते हुए क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना की। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और हरिनाम की ध्वनि से आध्यात्मिक माहौल बन गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार ने कहा कि वर्तमान कलयुग में भगवान का नाम ही मानव जीवन का सबसे बड़ा सहारा है।

हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को पवित्र बना सकता है और मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है। वहीं साहित्यकार सुनील कुमार दे ने कहा कि मनुष्य को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर ऐसे धार्मिक आयोजनों में अवश्य भाग लेना चाहिए, क्योंकि हरि नाम का स्मरण ही मोक्ष का सरल मार्ग है।

उन्होंने यह भी कहा कि हरिनाम संकीर्तन से न केवल व्यक्ति के पापों का क्षय होता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह संकीर्तन कई दिनों तक लगातार चलता रहेगा, जिसमें दूर-दराज से भी श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़े : Potka: पंचायती राज दिवस पर हल्दीपोखर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों के बीच शरबत व पुस्तक का वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : DC ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत किताडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में…

Spread the love

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time