Potka: पंचायती राज दिवस पर हल्दीपोखर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों के बीच शरबत व पुस्तक का वितरण

पोटका : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1993 में 73वें संवैधानिक संशोधन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा मिलने की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना तथा “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण, पंचायतों को मजबूत बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और ग्रामीण विकास को गति देना इस व्यवस्था के प्रमुख लक्ष्य हैं।
वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए मुखिया देवी कुमारी भूमिज की पहल पर हिंदी मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए ठंडा मीठा शरबत की व्यवस्था की गई। साथ ही कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के बीच पुस्तक वितरण भी किया गया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुखिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए अच्छी शिक्षा, 100% उपस्थिति, शून्य ड्रॉपआउट तथा स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। इसके साथ ही गर्मी से बचाव को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर पंचायती राज व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया गया, वहीं दूसरी ओर बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति भी सकारात्मक संदेश दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : पल्ली मंगल हाई स्कूल के विनय कुमार सरदार ने 88% अंक लाकर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time