Potka : पल्ली मंगल हाई स्कूल के विनय कुमार सरदार ने 88% अंक लाकर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर

पोटका : पल्ली मंगल हाई स्कूल, शांतिपुर के छात्र विनय कुमार सरदार ने मैट्रिक परीक्षा में 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
विनय कुमार सरदार की इस उपलब्धि पर उनके पिता सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार एवं माता पूर्व मुखिया सावित्री सरदार ने गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे दोनों अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहने के बावजूद अपने पुत्र की मेहनत और लगन पर हमेशा विश्वास रखते थे। विनय ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी विनय की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेधावी एवं मेहनती छात्र रहा है। उसकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विनय कुमार सरदार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया और कहा कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करना चाहता है।

इसे भी पढें : Potka : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट, जानवी पात्र बनी टॉपर

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time