Jadugora : उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूडी की चाहरदीवारी गिराने के मामले में पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला की बड़ी कारवाई, आरोपी राम कमल सिंह को दी 10 दिनों की मोहल्लत, दोबारा बनाएं चाहरदीवारी या जेल जाने को रहे तैयार

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूडी में तीन सप्ताह पूर्व चारदिवारी तोड़ने के मामले में पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने आज बड़ी कारवाई की। स्थानीय मुखिया अनीता मुर्मू , हरि पदों मुर्मू लेदेम किस्कू द्वारा लिखित शिकायत के बाद पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला की अध्यक्षता में जादूगोड़ा थाना में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई।

बैठक में आरोपी राम कमल सिंह समेत उसके परिजनों ने स्कूल की चारदिवारी तोड़े जाने की गलती थाने में लिखित तौर पर स्वीकारी व अगले 10 दिनों के अन्दर स्कूल की टूटी चार दिवारी को दोबारा खड़ा करने की बात कह कर कानूनी कारवाई से अपने को बचा लिया। आरोपी ने जादूगोड़ा थाना लिखित रूप से गलती स्वीकारी व माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में स्कूल चारदीवारी विवाद में सुलहनामा हो गया।

बैठक के बाद पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने कहा कि डोमजूडी गांव के राम कमल सिंह ने बिना सीमांकन कराए व दस्तावेज जांचे स्कूल की चार दिवारी को तीन सप्ताह पूर्व तोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर अमीन द्वारा जमीन की जांच के बाद सरकारी जमीन निकली व शिक्षा विभाग के नाम से करीबन 8 बीघा से ज्यादा जमीन दर्ज है।

अंत में पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने कहा कि आरोपी राम कमल सिंह ने चाहरदिवारी निर्माण नहीं की तो उसके खिलाफ जादूगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी करवाई की जाएगी।

बैठक में थाना प्रभारी राम दयाल मुंडा, समेत ग्रामीणों की ओर मुखिया अनीता मुर्मू, हरि पदों मुर्मू। जालिम मार्डी ,झारखंड आंदोलन कारी बबलू दास, मृत्युंजय दास, लेदेम किस्कू, बाबू लाल टुडू, अमित दास, जगन्नाथ मुर्मू, देवा सिंह, संतोष सिंह, सतीश सिंह, रमेश सिंह, गोवर्धन सिंह, शंभू सिंह समेत काफी संख्या में डोमजूडी गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : Potka : पल्ली मंगल हाई स्कूल के विनय कुमार सरदार ने 88% अंक लाकर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time