Gamharia: बड़ा गम्हरिया स्थित श्री गोपाल जिऊ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया में निर्मित श्री गोपाल जिऊ मंदिर का 25 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा. इसको लेकर मंदिर परिवार के सदस्यों ने बाबा गोपीनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में भगवान की प्रतिमा को भजन-कीर्तन कर पुजारी गणेश दास के घर स्थापित की गयी. श्री गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में मंदिर जर्जर हो रही है. इसको देखते हुए मंदिर परिवार के सदस्यों ने मंदिर का जीर्णोद्धार करने का बीड़ा उठाया है. उन्होंने बताया कि निर्माण निर्माण में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित की गयी है, जिसका वहन मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जायेगा. मंदिर निर्माण के लिए पुरी से कारीगरों को आमंत्रित किया गया है. इसका भूमिपूजन रथयात्रा में किया जायेगा, जबकि छह माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पर्यावरण दिवस पर बागबेड़ा प्रगति मैदान में स्थानीय लोगों ने किया पौधा रोपण

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : एक सप्ताह से अंधेरे में सीधाडीह के 30 परिवार, ट्रांसफार्मर के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    पोटका : हेंसड़ा पंचायत के बानाकाटा गांव स्थित टोला सीधाडीह में 10 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 30 परिवार पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर…

    Spread the love

    Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

    जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time