गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया में निर्मित श्री गोपाल जिऊ मंदिर का 25 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा. इसको लेकर मंदिर परिवार के सदस्यों ने बाबा गोपीनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में भगवान की प्रतिमा को भजन-कीर्तन कर पुजारी गणेश दास के घर स्थापित की गयी. श्री गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में मंदिर जर्जर हो रही है. इसको देखते हुए मंदिर परिवार के सदस्यों ने मंदिर का जीर्णोद्धार करने का बीड़ा उठाया है. उन्होंने बताया कि निर्माण निर्माण में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित की गयी है, जिसका वहन मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा ही किया जायेगा. मंदिर निर्माण के लिए पुरी से कारीगरों को आमंत्रित किया गया है. इसका भूमिपूजन रथयात्रा में किया जायेगा, जबकि छह माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पर्यावरण दिवस पर बागबेड़ा प्रगति मैदान में स्थानीय लोगों ने किया पौधा रोपण
There is no ads to display, Please add some



















































