जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते चले कि वादी दीपक कुमार ठाकुर पिता रामबीराजन ठाकुर पता नवरंग मार्केट थाना जादुगोड़ा, पूर्वी सिंहभूम के लिखित शिकायत पर जादुगोड़ा थाना कांड सं-32/26, दि0-04.08.2026, धारा-305(a) BNS के अंतर्गत अज्ञात चोर के विरुद्ध 18,000/रु0 नगद एबं 02 हेड फोन कीमत करीब 3,000/रु की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आलोक में कांड के अप्रा0अभि0 रजनीश कालिंदी उर्फ़ बाबू पे0 स्व0 शिव शंकर कालिंदी ग्राम मेचूया टोला डूंगरिडीह थाना जादुगोड़ा, पूर्वी सिंहभूम को चोरी गए कुल समान की बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर घाटशिला जेल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि



















































