Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के लिये इज्जत घर शौचालय, गैस व चूल्हा, गरीबों के लिये पीएम आवास देने का कार्य किया । गरीबों का खाता जनधन योजना के तहत खोलवा कर कोरोना काल से पहले व बाद तक सभी योजनाओं का सीधा लाभ उनके खातों में देने का कार्य किया ।मुखिया, किरीबुरू (पूर्वी ), संयोजक जगन्नाथपुर विधानसभा सह भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य,मंगल सिंह गिलुवा के
अनुसार देश के कुम्हार, बढ़ई, लोहार, सोनार, नाई आदि सभी के लिये 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया ।उन्हें प्रशिक्षण देने एवं प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये मेहनताना तक का लाभ व लोन देने का ऐलान किया । प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिये महिला आरक्षण बिल 33 फीसदी पास किया ।अब महिलाएं संसद व विधानसभा में भी अपना बेहतर प्रतिनिधित्व करेंगी । जिस धरती पर महिलाओं की पूजा होती है,वहां भगवान भी जन्म लेने के लिये तरसते हैं । यह भारत वर्ष है जहां प्रधानमंत्री महिलाओं को सम्मान देते हैं lउन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ । विकास भाजपा के शासन काल में हुआ था ।

भाजपा ने अपने शासन काल में सड़कें, पुल-पुलिया सब बनाया । शादी-विवाह में लोग दुल्हन लाने वाहन से गये । पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी । प्रधानमंत्री ने गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई ।हेमंत सोरेन सरकार बताये कि सोनुवा, सारंडा आदि क्षेत्र की सड़कें बनने के साथ क्यों टूट गई. सरकार व विभागीय अधिकारी मिलकर लूट लिये ।अगर भाजपा की सरकार आयी नियुक्ति मिलेगी आज स्कूलों में शिक्षक, अस्पतालों में चिकित्सक व दवा तक नहीं है ।इस झारखण्ड सरकार के कार्यकाल में महिलाएं, व्यापारी, व्यवसायी कोई सुरक्षित नहीं हैं. ।झारखंड में कोयला, बालू, लोहा, जमीन आदि की लूट मची है ।

इसे भी पढ़ें :Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time