Jamshedpur : बागबेड़ा में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था से मिला प्रतिनिधिमंडल

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, डीएसपी ने अनुसंधानकर्ता को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का दिया निर्देश

जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए सराहनीय कार्यों के लिए डीएसपी सुमित कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने वाले 50 वर्षीय आरोपी कुंदन शर्मा की अविलंब गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रतिनिधियों के नेतृत्वकर्ता सरदार शैलेंद्र सिंह ने मामले की पूरी जानकारी डीएसपी को देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई से ही समाज में कानून के प्रति विश्वास कायम रहेगा तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार ने संबंधित अनुसंधानकर्ता (आईओ) को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले में कानून के अनुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषी के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा बागबेड़ा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलनी सिन्हा सलूट तिरंगा के अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, उषा शर्मा सामाजिक संस्था समर्पण की सचिव कुमुद शर्मा, मनीषा शर्मा, स्वराज कलसी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने 34 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद दो वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time