Jamshedpur : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को जोहार यात्रा में सैकड़ों महिलाएं लेंगी हिस्सा, तैयारियों में जुटे समर्थक

जमशेदपुर :  झारखण्ड राज्य के जनक पद्म भूषण दिशोम गुरु स्व० शिबु सोरेन के पूण्य तिथि पर आयोजित 4 अगस्त को जोहार यात्रा में सैकड़ों महिला भाग लेगी । यह बात झामुमो पार्टी के वरिष्ठ महिला नेत्री बाली मार्डी ने कही । उन्होंने कहा कि उक्त जोहार यात्रा बाबा तिलका माझी, डिमना चौक मानगो से 80 किलोमीटर दूर चाकुलिया बिरसा मुण्डा चौक तक जायेगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए पार्टी के महिलाओं को आह्वान किया है । बाली मार्डी ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो के कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर भी विशाल जनसभा आयोजित किया जाएगा।  जिसमें मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपस्थित होंगे। वहीं 15 अगस्त 2026 को झारखंड के आंदोलनकारी नेता एवं राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की पुण्य तिथि पर घाटशिला में विशाल रैली एवं जनसभा आयोजित किया जाएगा । महिला नेत्री बाली मार्डी ने सभी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रही है और कार्यकर्ताओं को हर चौक चौराहों पर झामुमो पार्टी के झंडा बैनर लगाने का आह्वान किया है । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाली मार्डी के साथ ज्योति दास, माला सोरेन, उर्मिला हो , अंजली कुजुर, अनीता मुर्मू , शोभा प्रमाणिक, आशा कुंभकार, निकिता देवी , झामुमो नेता उज्ज्वल दास, प्रणव महतो, मकसूद अंसारी , हैप्पी तंतुबाई, सूरज गौड़ , मनोज सोरेन, अमित हो , कार्तिक उरांव, अजय पूर्ति , आकाश मुर्मू आदि कार्यकर्ता सार्थक भूमिका निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बहरागोड़ा में पहली सोमवारी पर चित्रेस्वर धाम सहित सभी शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर के 86 साहित्य सेवियों को प्रदान किया गया ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान’

जमशेदपुर :  ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन’ द्वारा ‘तुलसी जयंती समारोह’ के अन्तर्गत संस्थान के मानस सभागार में ‘ काव्य कलश सह साहित्य सेवी सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था से मिला प्रतिनिधिमंडल

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, डीएसपी ने अनुसंधानकर्ता को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का दिया निर्देश जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time