बहरागोड़ा : बंगाली पंजिका के अनुसार श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की त्रिसीमा पर स्थित पौराणिक चित्रेस्वर शिव मंदिर सहित बहरागोड़ा क्षेत्र के तमाम शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति द्वारा की गई अरघा व्यवस्था और बरसोल पुलिस की मुस्तैदी के बीच भक्तों ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना की। पाटपुर, थाना परिसर, महूलडांगरी, इचड़ाशोल, डूंगरी और भंडारसोल समेत क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में दिनभर चले इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।
There is no ads to display, Please add some



















































