Jadugora : शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह में मना हर घर तिरंगा अभियान,बच्चों ने वंदे मातरम् का किया सामूहिक गायन

जादूगोड़ा : देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, जादूगोड़ा द्वारा शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल, जादूगोड़ा में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन रमेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन कुमार, उप कमांडेंट ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् की उत्पत्ति, ऐतिहासिक महत्व तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इसकी प्रेरणादायी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से इसके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। हर घर तिरंगा अभियान एवं वंदे मातरम् विषयक जागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के निर्देशक मुद्रिका शर्मा, मकसूद आलम, (सहायक कमांडेंट,) निरीक्षक अभिषेक चौधरी व प्रीतम सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे व कार्यक्रम में बच्चों के बीच राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें :Jadugora :  ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को, महिलाएं दिखाएगी हुनर की प्रदर्शनी

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time