जादूगोड़ा : जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति की ओर से आगामी 22 अगस्त को जादूगोड़ा सामुदायिक केन्द्र में सावन महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। बच्चों से लेकर महिलाओं में आगामी 22 अगस्त का सावन महोत्सव का बेसब्री से इतजार है। उस दिन महिलाओं को अपने अंदर छिपी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस बाबत ब्रह्मर्षि महिला समिति की कोषाध्यक्ष निधि विद्यार्थी, अध्यक्ष नूतन राय व रागनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए आगामी छह अगस्त को यूसिल कॉलोनी की सी टाइप में यूसिल अधिकारी आर एन विद्यार्थी के आवास पर समीक्षा बैठक रखी गई है। जहां कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई जाएगी ताकि महिलाएं मेहदी प्रतियोगिता, म्युज़िकल चेयर,पासिंग बॉल, सौंदर्य प्रतियोगिता, कैटवॉक में हिस्सा ले सके। वहीं बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : कस्तुरबा की छात्राओं ने समझा खाकी का काम, कैसे आपातकाल में ‘डायल 112’ बनेगा मददगार



















































