Bahragora : कस्तुरबा की छात्राओं ने समझा खाकी का काम, कैसे आपातकाल में ‘डायल 112’ बनेगा मददगार

बहरागोड़ा : बाल सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूकता की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, बहरागोड़ा की छात्राओं को शनिवार को स्थानीय थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बहरागोड़ा पुलिस ने बच्चियों के साथ दोस्ताना माहौल बनाकर उन्हें पुलिसिंग की व्यवस्था से जोड़ा। कार्यक्रम में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चियों को आपातकालीन सहायता सेवा ‘डायल 112’ की कार्यप्रणाली समझाई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे बिना झिझक मदद ले सकें। इसके अलावा छात्राओं को उनके मौलिक व कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों और ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति बेहद सरल भाषा में जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए उन्हें निडर होकर समाज में आगे बढ़ने का संदेश दिया और अंत में उनके बीच चॉकलेट बांटकर इस शैक्षणिक विजिट को यादगार बनाया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time