बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में जोरदार प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अगुवाई में निकले इस विशाल मशाल जुलूस के जरिए कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरी और युवाओं के हक में निष्पक्ष जांच की मांग बुलंद की। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमिताओं ने झारखंड के लाखों नौजवानों का भविष्य अंधकार में ढकेल दिया है, जिस पर सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाने होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में बापतू साव, श्रीवत्स घोष, भक्तिश्री पांडा, काजल महाकुड़ और अपूर्व सुंदर दास समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ता मशाल थामे नजर आए।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सीनियर एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने किया बहरागोड़ा थाना का औचक निरीक्षण
There is no ads to display, Please add some


















































