Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु घर में मत्था टेका और कीर्तन का आनंद लिया।

समागम में भाई ओंकार सिंह (श्री अमृतसर साहिब वाले) ने गुरबाणी कीर्तन एवं शब्द गायन प्रस्तुत कर संगत को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी के जीवन एवं उनके धार्मिक और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कार्यालय में संचालित श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र की नि:शुल्क ओपीडी सेवा की जानकारी देते हुए संगत से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

समारोह के दौरान बिष्टुपुर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे, भाई ओंकार सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सिमरन भाटिया, सिमरन मेहरा, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, जसविंदर कौर, सुजीत कौर एवं दलजीत कौर सहित कई गणमान्य लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समागम को सफल बनाने में प्रधान प्रकाश सिंह, ट्रस्टी गोपाल सिंह, जसपाल सिंह, उवी, हरदयाल सिंह, हरपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरबचन सिंह, गुरचरण सिंह, त्रिलोक सिंह, कमलजीत सिंह, यशपाल सिंह, डिंपल भाटिया, राजविंदर कौर, रेणु कौर, जसबीर कौर सहित अनेक सेवादारों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

धार्मिक समागम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तुलसी भवन में महिला साहित्यकारों का भव्य सावन मिलन समारोह, कजरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time