Jamshedpur : बर्मामाइंस हत्याकांड का मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी घटना में थे शामिल

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा 7.65 एमएम कारतूस, एक मैगजीन तथा घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात रेलवे कंटेनर यार्ड के समीप मोहम्मद अफताब आलम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गंभीर रूप से घायल अफताब को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या-42/2026 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 अगस्त की रात बंद पड़े बैचिंग प्लांट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मुख्य शूटर शहबाज उर्फ मोहम्मद शहबाज उर्फ भोंदू और मोहम्मद रेहान उर्फ अब्दुल रेहान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मामले से जुड़े दो विधि-विरुद्ध किशोरों को भी निरुद्ध किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए।

अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी शेख रहीम को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र के सोसो गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों एवं संभावित साजिश के पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने  फ्रेंडशिप डे पर ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मनाया अपनत्व का उत्सव

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time