Jamshedpur : नंदिनी करूवा की शानदार सफलता पर मुखी समाज को गर्व, मुखी विकास समिति ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : मुखी समाज विकास समिति, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने डीएवी पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर की मेधावी छात्रा एवं समाज की होनहार बेटी नंदिनी करूवा के आवास पहुंचकर उन्हें दसवीं बोर्ड परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया। समिति की ओर से नंदिनी करूवा को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने कहा कि नंदिनी करूवा ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे मुखी समाज का नाम रोशन किया है। मुखी समाज विकास समिति शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और समाज के प्रत्येक प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा के साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी। भविष्य में भी ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश महामंत्री शंभु मुखी (डूंगरी) एवं प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। नंदिनी की सफलता समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें विश्वास है कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा से नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाएंगी।

वहीं महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमलेश मुखी एवं उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद मुखी ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल सम्मान करना नहीं, बल्कि समाज के हर प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग देना है। नंदिनी जैसी बेटियाँ समाज का उज्ज्वल भविष्य हैं और उनकी सफलता पूरे समाज की उपलब्धि है।

इस अवसर पर बैधनाथ करूवा, लखीन्दर मुखी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सुनानी, उपाध्यक्ष गोविंद मुखी, उमेश करवा, कार्तिक मुखी, मुकेश मुखी, चंदु मुखी, अशोक मुखी, महानगर महासचिव मोना सूर्यवंश, कुंदन मुखी, सचिव विजय नायक, नरेश मुखी, सिद्धार्थ मुखी, संतोषी मुखी, संगठन सचिव बिजेंदर मुखी,तरुण मुखी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time