Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मिशन स्पंदन के सहयोग से 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, मरीन ड्राइव, जमशेदपुर में किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए अंजू बहन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। वे विशेष रूप से तैयार की गई नशामुक्ति जनजागरण बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी अवसर पर 25 अगस्त को राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर के पोस्टर का भी लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में ब्रह्माकुमारीज़ ने देशभर में लगभग 4 करोड़ नागरिकों तक नशामुक्ति प्रतिज्ञा पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया था। इस उपलब्धि को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2025 में अगले तीन वर्षों के लिए संगठन के साथ नए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सहमति जताते हुए 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा का नया राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया।

अभियान का प्रमुख आकर्षण आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नशामुक्ति जनजागरण बस होगी। इसमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशामुक्ति पर आधारित लघु फिल्में, राजयोग मेडिटेशन से व्यसनमुक्त हुए लोगों के अनुभव तथा सकारात्मक जीवनशैली के संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही व्यसनों के प्रतीक कुंभकर्ण की आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से आत्मजागृति और आत्मपरिवर्तन का संदेश दिया जाएगा।

लगभग दो माह तक चलने वाली यह बस यात्रा झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण करेगी। प्रथम चरण में जमशेदपुर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद यात्रा चाकुलिया, घाटशिला, चक्रधरपुर, चाईबासा, जादूगोड़ा, चांडिल, रामगढ़, हजारीबाग, गया, देवघर, आसनसोल, रानीगंज, बांकुड़ा, निरसा, मधुपुर, बर्नपुर और बलरामपुर सहित अनेक क्षेत्रों में पहुंचेगी।

अंजू बहन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि समाज में आत्मबल, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने नागरिकों से स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लेने तथा कम-से-कम पांच अन्य लोगों को भी इस जनआंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time