बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्लॉक मोड़ के पास घेराबंदी कर मोहनपुर निवासी 45 वर्षीय मोती रंजन राणा (पिता- संतोष राणा) को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 2,700 पीस अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए। इस सिलसिले में पुलिस ने बहरागोड़ा थाना कांड संख्या- 44/26 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और अभियुक्त को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के इस कड़े रुख से जहां इलाके के अवैध कारोबारियों और लॉटरी सिंडिकेट में हड़कंप व्याप्त है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी की जमकर सराहना की है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख
There is no ads to display, Please add some



















































