Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर शहीद निर्मल महतो को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की धरती को यहां के महापुरुषों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। वीर शहीद निर्मल महतो जैसे बलिदानियों के संघर्ष और शहादत की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक सूरज और चांद रहेगा, निर्मल महतो का नाम रहेगा। ऐसे महापुरुषों को पूरा झारखंड हृदय से नमन करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन और संघर्ष की धरती रही है। झारखंड न कभी झुका है और न झुकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की अबुआ सरकार के विरोधी और षड्यंत्रकारी समय-समय पर झारखंड को अस्थिर करने की साजिश रचते रहते हैं। चाहे कितनी भी साजिशें रची जाएं, झारखंडी इससे विचलित होने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग एकजुट होकर अपने अधिकार और वाजिब हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

श्रद्धांजलि आमसभा का आयोजन शहीद परिवार की बहू, झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधायक सविता महतो के मार्गदर्शन तथा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद सुमन महतो, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित कई नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रमुख आंदोलनकारी मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, गुरुचरण किस्कू, चारुचंद किस्कू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने किया।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की नई टीम ने संभाला कार्यभार, अंशुल रिंगासिया बने अध्यक्ष


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time