Jamshedpur : पर्यावरण दिवस पर बागबेड़ा प्रगति मैदान में स्थानीय लोगों ने किया पौधा रोपण

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को बागबेड़ा के स्थानीय निवासियों ने हाऊसिंग कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित प्रगति मैदान में पौधा रोपण किया। इस दौरान कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। मौके पर लोगों ने संदेश दिया कि जिस प्रकार प्रकृति मां हमें वायु, फल, फूल, लकड़ी इत्यादि देकर हमारा पोषण करती हैं, उसी प्रकार हमें भी अपनी मां की भांति उनकी सेवा करनी चाहिए। क्योंकि वृक्ष है ते जीवन संभव है। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि कम-से-कम एक वृक्ष अपनी मां के नाम पर अवश्य लगाएं। कार्यक्रम में सुनील कुमार मिश्रा, सुशांत चटर्जी, विनोद कुमार राम, रौनक, शानवी प्रियदर्शी, अशोक साहू समेत अन्य उपस्थित रहे।
Spread the love

Related Posts

 Chakradharpur : ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को मिली सफलता, तीन चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में…

Spread the love

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time