पोटका: हैंसल आमदा पंचायत के टॉप गढ़िया की बेजे सरदार और आयनामनी की जोड़ी ने मचाया धमाल. पूर्वी सिंहभूम जिले में जैक आर्ट्स में बेजे सरदार ने आठवां और आयनामनी ने जिला में दसवां रैंक लाकर गांव का मान बढ़ाया.
माता पिता को श्रेय
दोनों ही सहेलियां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पोटका की छात्रा है. दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता के लिए विद्यालय के वार्डन रूमा हलधर समेत सभी शिक्षक और अपने माता-पिता को इसका श्रेय दिया है.
स्कूल में अच्छा माहौल मिला
दोनों सहेलियों ने कहा कि विद्यालय में अच्छा माहौल मिला. पढ़ाई के लिए हमेशा सहयोग मिलता रहा. इस कारण हम दोनों जिला में आठवां एवं दसवां रैंक लेकर आए. बेजे सरदार 440 अंक लाकर आठवां स्थान तथा आयनामनी 438 अंक लाकर दसवां स्थान हासिल की.
कस्तूरबा गाँधी का परिणाम शत प्रतिशत
बेजे सरदार आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए शिक्षक बनकर गांव की सेवा करनी चाहती है. आयनामनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए आईएएस बनना चाहती है. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. 51 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 50 छात्रा प्रथम स्थान तथा एक छात्रा दूसरा स्थान प्राप्त की.
There is no ads to display, Please add some



















































