Adityapur: 78वें जन्मदिवस पर लालू यादव के समर्थकों का होगा महासंगम, तैयारियां पूर्ण

आदित्यपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिवस को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यह आयोजन 11 जून को प्रातः 11 बजे आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में भव्य रूप में किया जाएगा। यह जानकारी लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक और राजद प्रदेश महासचिव (पूर्वी सिंहभूम प्रभारी) पुरेंद्र नारायण सिंह ने संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह आयोजन न केवल लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस को उत्सव की तरह मनाने का अवसर है, बल्कि सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार और राजनीति में समावेशिता के उनके योगदान को स्मरण करने का भी अवसर होगा।

बैठक में शामिल प्रमुख चेहरे
संवाददाता सम्मेलन के दौरान कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे जिनमें पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, एसएन यादव, सकला मारडी, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, शिक्षाविद एस.डी. प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, राजेश्वर पंडित, नगर युवा अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार, अखिलेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनोज चौरसिया, संतोष कुमार यादव, अजय यादव, राजेश यादव, संतोष शर्मा, अवधेश कुमार सिंह और दिलीप मंडल शामिल थे।

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: झामुमो आदित्यपुर नगर समिति ने आदिवासी अस्मिता के अग्रदूत को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक, चोरी रोकने गए कर्मी पर जानलेवा हमला

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचता है, कोयला चोर…

Spread the love

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time