
आदित्यपुर: झामुमो आदित्यपुर नगर समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम एनआईटी गेट के समीप स्थित प्रतिमा स्थल तथा इमली चौक स्थित आदिवासी कल्याण समिति परिसर में आयोजित हुआ. प्रतिमा पर माला अर्पण के पश्चात “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें याद किया गया. कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, आंदोलनकारी लाल बाबू सरदार, सचिन कृष्णा महतो, डोनाल्ड मंडल, बाबू तिवारी, बिरजू पति, अजीत प्रधान सहित अनेक झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: सरना उमूल में धरती आबा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
There is no ads to display, Please add some



















































