गम्हरिया: टायो गेट स्थित सरना उमूल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान ने की. उपस्थित सदस्यों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोषण व अत्याचार के खिलाफ सतत संघर्ष का संकल्प लिया. इस अवसर पर उदय मार्डी, कोंदा बेसरा, बुद्धेश्वर मार्डी, गोरखा हेंब्रम, फुदन टुडू समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पुण्यतिथि पर याद किए गए आदिवासी महानायक, राज्यपाल-मुख्यमंत्री समेत कई ने दी श्रद्धांजलि
There is no ads to display, Please add some



















































