Potka: धरती आबा को नमन, जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प

पोटका: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर हल्दीपोखर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए समाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस श्रद्धांजलि सभा में साहित्यकार सुनील कुमार दे, समाजसेवी शंकर चंद्र गोप, कृष्णा पद मंडल और गाजुड़ संस्था के संस्थापक जन्मे जय सरदार समेत कई लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया। जन्मे जय सरदार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा मानव अस्तित्व के लिए अनिवार्य है। बिरसा मुंडा ने इन मूल अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी सत्ता से लोहा लिया और हम सबको उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए। सभा के दौरान जन्मे जय सरदार ने हल्दीपोखर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा की उपेक्षा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज उनके शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिमा की सफाई और रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जो हमारी संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है।

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: झारखंड मजदूर यूनियन एवं सेल कर्मियों ने पुण्यतिथि धरती आबा को किया याद

Spread the love

Related Posts

Gua : तेज आंधी में सूखा पेड़ गिरा, ओडिया हाई स्कूल का कंप्यूटर रूम क्षतिग्रस्त

गुवा : किरीबुरू के हिलटॉप क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी के दौरान एक बड़ा सूखा पेड़ बिजली के खंभे और तार को अपनी चपेट में लेते हुए ओडिया…

Spread the love

Gua : गुवा सेल अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, वार्डों में लगे नए एसी, रविवार को भी खुलेगी लैब

गुवा : गुवा सेल अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अस्पताल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time