New Delhai: महेंद्र सिंह धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल

 

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. यह सम्मान उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के करीब 5 साल बाद मिला है. धोनी को आईसीसी द्वारा 115 खिलाड़ियों की सूची में सात नए खिलाड़ियों (पांच पुरुष और दो महिला) में शामिल किया गया. अब वह हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर गए हैं.

टीम के जरूरी खिलाड़ी बन गए

धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था.जल्दी ही वह टीम के जरूरी खिलाड़ी बन गए। सिर्फ 5वें मैच में ही पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा.

2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती

2007 में वह वनडे टीम के कप्तान बने और 2008 में टेस्ट टीम की कमान भी मिली. उनके कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती. यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले कप्तान हैं. धोनी ने वनडे में 10,773 रन बनाए जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने टेस्ट में भी 4,000 से ज्यादा रन बनाए. विकेटकीपर के तौर पर भी उन्होंने सबसे ज्यादा कैच और स्टंपिंग की हैं.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : शराब घोटाला IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की ACB कोर्ट में पेशी, 23 जून तक न्यायिक हिरासत

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : हिमाचल प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों का गुवा सेल क्लब में किया गया सम्मान

    गुवा : गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में 1 मई…

    Spread the love

    Bahragora : : रंकानी मिनी स्टेडियम की पिच पर ‘जाम’ का खेल, अभ्यास करने वाले खिलाड़ीयों में रोष

    बहरागोड़ा : विकास की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए जगन्नाथपुर स्थित रंकानी मिनी स्टेडियम इन दिनों अपनी बदहाली और प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है, जहाँ खेल की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time