Jyoti Malhotra: न्यायिक हिरासत में बनी रहेंगी ज्योति, ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। यह याचिका मंगलवार को एडवोकेट कुमार मुकेश के माध्यम से न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार की अदालत में दाखिल की गई थी।

बुधवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने हिसार पुलिस से जवाब मांगा, जिसके आधार पर याचिका को खारिज कर दिया गया।

अदालत ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि इस स्तर पर जमानत देना उपयुक्त नहीं होगा। फलस्वरूप ज्योति मल्होत्रा को 23 जून 2025 तक न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी और उस पर लगे जासूसी जैसे गंभीर आरोप अब कानूनी और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

 

इसे भी पढ़ें :

New Delhi : ज्योति मल्होत्रा केस में बड़ा, खुलासा पाकिस्तान के रिटायर्ड SI नासिर ढिल्लों से की थी मुलाक़ात

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

    जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

    Spread the love

    Jamshedpur : टेल्को में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेम्को मानिफिट की रहने वाली 16 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा ने कथित रूप से गले में चुन्नी के सहारे आत्महत्या कर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time