Jamshedpur: जनता दल (यूनाइटेड) ने मानगो थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, विधि व्यवस्था पर ध्यान आकृष्ट कराया

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति का प्रतिनिधिमंडल थाना अध्यक्ष लालू गौड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को मानगो थाना प्रभारी से उनके कार्यालय में मिला और थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर विधि व्यवस्था के विभिन्न मामलों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू समेत जिला के कई पदाधिकारी मौजूद थे. जद(यू) नेताओं ने बताया कि चोरी, छिनतई, गृह भेदन, नशाखोरी, नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री, अवैध शराब भट्टी, जुआ एवं मटका अड्डा जैसे अपराधिक गतिविधियों के कारण पूरे शहर की विधि व्यवस्था बिगड़ रही है.

 

शहर के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे असामाजिक तत्व अपनी जड़ जमा चुके हैं जो शहर के हर कोने में जाकर जघन्य अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. शहर की जनता भय के वातावरण में जीवन व्यतीत कर रही है. लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है घरों का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी हो रही है, सुनसान सड़कों पर पैदल चल रही महिलाओं से चेन, बटवे, बैग की छिनतई कर रहे हैं, नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है.

थाना प्रभारी ने विश्वास दिलाया

ऐसे में थाना स्तर पर इन सभी आपराधिक गतिविधियों का नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है. थाना प्रभारी ने जद (यू) नेताओं को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा थाना स्तर पर सभी तरह के अपराध को रोकने के लिए हर स्तर पर उचित कदम उठाए जाएंगे. यदि भविष्य में किसी तरह के भी मामले सामने आते हैं तो थाना को तुरंत सूचित करे थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) के जिला सचिव कन्हैया ओझा, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर सचिव दीपक गौड़, अशोक सिंह, मानगो थाना समिति महासचिव जितेंद्र प्रकाश सिंह, नीरज साहू, अवतार सिंह, सैरिश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, कई पदाधिकारी शामिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

    जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

    Spread the love

    Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

    616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time