Jamshedpur: उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस पर सुनी नागरिकों की समस्याएं, यथोचित कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर:   उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने जन शिकायत निवारण दिवस में विभिन्न पंचायत एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान नागरिकों ने भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा, दुकान में तालाबंदी की शिकायत, मृत्यु प्रमाण पत्र, एमजीएम में जच्चा-बच्चा मौत की शिकायत, कानूनी सलाह, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर सहयोग, लापता की खोज करने समेत पेंशन, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं । उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर

उप विकास आयुक्त ने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों पर समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जनता दल (यूनाइटेड) ने मानगो थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, विधि व्यवस्था पर ध्यान आकृष्ट कराया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

    जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

    Spread the love

    Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

    616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time