Saraikela: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षी कमल किशोर बोंगबोंगा को रौंदा, मौत

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन ने (अपने दस दिन के शिशु (पुत्र) को देखकर) ड्यूटी लौट रहे बाइक सवार आरक्षी कमल किशोर बोंगबोंगा (36) को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आरक्षी को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

4 जून को उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षी पश्चिमी सिंहभूम जिले के जागरणथपुर थाना अंतर्गत मालूका गांव के निवासी थे और सरायकेला के दुगनी पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे. बीते 4 जून को उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी. 14 जून को वे छुट्टी लेकर अपने नवजात पुत्र से मिलने के लिए अपने गांव गए थे। 16 जून को ड्यूटी पकड़ने के लिए वे 15 जून की रात अपनी बाइक संख्या JH06J 7360 से सरायकेला लौट रहे थे. इसी दौरान हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास चाईबासा की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया. आरक्षी का एक 6 वर्ष का पुत्र है और बीते 4 जून को एक और पुत्र हुआ था।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर की बरखा झुनझुनवाला को ड्रीम गर्ल के हाथ मिला Spiritual Excellence Blue diamond Award

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time