West Singhbhum: बारिश नहीं, प्रशासनिक लापरवाही डुबो रही है शहर! बाढ़ में फंसे लोग, डूबी गाड़ियाँ

गुवा: सारंडा और लौहांचल क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार से जारी भारी वर्षा के कारण पहाड़ियों से बहकर आया पानी अब गुवा और बड़ाजामदा जैसे क्षेत्रों में बाढ़ का रूप ले चुका है. बोकना के पंचमुखी मंदिर के पास स्थित कारों नदी पर बना लोहे का पुल पानी में डूब गया है. तेज बहाव के कारण पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

बड़ाजामदा शहर के हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं. सड़कों पर लगभग 4 फीट तक पानी भर गया है. फुटबॉल मैदान के आसपास के करीब 20 घर जलमग्न हो चुके हैं. वर्षा का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस आया है, जिससे घरेलू सामानों को भारी नुकसान हुआ है.

लोग घरों से निकल भी नहीं पा रहे हैं. कई जगहों पर गाड़ियाँ पानी में पूरी तरह डूब गई हैं. स्थिति इतनी खराब है कि लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं.

 

साल दर साल दोहराता है संकट
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य अब हर साल की कहानी बन चुका है. वर्षा के साथ ही शहर डूबने लगता है और प्रशासन नींद में रहता है. इस संकट के लिए प्रशासन की निष्क्रियता और नालियों पर हुए अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. शहर की बड़ी नालियों को लोगों ने घर, गाड़ी गैरेज और दुकान के रूप में कब्जा लिया है. नालियां उथली और जाम हो चुकी हैं. नगर प्रशासन द्वारा समय पर सफाई नहीं कराई जाती, जिससे जल निकासी के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं.

 

क्या हर साल की तबाही को नियति मान चुके हैं लोग?
लोगों का आरोप है कि हर साल बारिश आती है, और हर साल प्रशासन सोता है. जब पानी घरों में घुसने लगता है, तभी अधिकारी चेतते हैं. अब सवाल यह है कि क्या कोई स्थायी समाधान होगा या फिर हर साल की यह त्रासदी यूं ही चलती रहेगी?

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: ढलाई पर लाखों खर्च, फिर भी डूबा गम्हरिया स्टेशन का पुल, राहगीर बेहाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time